आइये मिलिए क्रिकेट के इन Bad Boys से!




क्रिकेट (Cricket) की पुरानी कहावत है, जेंटलमैन गेम कहलाती है। यानी अच्छे लोग इसे खेलते हैं। पर क्रिकेट के इतिहास में बैड बॉयज़ भरे हुए हैं। मैच-फिक्सिंग के तो ना जाने कितने सितारे इस लिस्ट में शामिल हो सकते है। पाकिस्तान (Pakistan) के Salman Butt (सलमान बट) हों, Mohammad Asif (मोहम्मद आसिफ) हों, ऑस्ट्रेलिया (Australia) के Shane Warne (शेन वॉर्न), South Africa (साउथ अफ्रीका) के Hansie Cronje (हैन्सी क्रोनिये), या बांग्लादेश (Bangladesh) के Shakib Al Hasan (शाकिब अल हसन) हों। फ़ेहरिस्त लंबी है। पर आज हम आपको क्रिकेट के उन बुरे सितारों के बारे में बताते हैं जो क्रिकेट के मैदान के बाहर के बैड बॉयज़ है। तो चलिए हम शुरुआत करते हैं West Indies (वेस्टइंडीज़) के Chris Gayle (क्रिस गेल) से। Chris Gayle (क्रिस गेल) की लड़कियों के साथ भद्दे मज़ाक़ करने की बहुत आदत थी। एक बार ऑस्ट्रेलिया (Australia) में उन्होंने एक रिपोर्टर से कहा कि क्या तुमने कभी तीन लोगों के साथ सेक्स किया है। अगर किया है तो में तुम्हें बता दूँ की मेरा बैट बहुत बड़ा है। Chris Gayle (क्रिस गेल) का ये कहना था कि लड़कियाँ उनकों देख कर रोक नहीं पाती हैं उनके साथ सेक्स करने के लिए। और Chris Gayle (क्रिस गेल) का ये कमेंट भी लोगों को आज तक याद है जब उन्होंने कहा था कि लड़कियों का काम है लड़कों को खुश करना। चलिए अब ऑस्ट्रेलिया (Australia) के David Boon (डेविड बून) की बात करें। एक बार ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम इंग्लैंड (Team England) के दौरे पर जा रही थी। पूरी की पूरी टीम फ्लाइट में थी। तब David Boon (डेविड बून) ने बियर पीना शुरू किया। एक के बाद एक, उसके बाद और। और फिर और। जब तक फ्लाइट इंग्लैंड (England)  पहुँची, David Boon (डेविड बून) 52 बियर के कैन पे गये थे। आज भी David Boon (डेविड बून) से जब लोग मिलते हैं तो उन्हें वो क़िस्सा याद दिलाते हैं। साउथ अफ्रीका (South Africa) के Hansie Cronje (हैन्सी क्रोनिये) तो Match fixing (मैच फिक्सिंग) के नाम से काफ़ी बदनाम हुए। लेकिन लोगों को ये याद नहीं है कि Herschelle Gibbs (हर्शल गिब्स) ने किंग्स कमीशन के आगे ये स्वीकारा था कि एक बार उन्होंने Hansie Cronje (हैन्सी क्रोनिये) से 15,000 डॉलर लिए थे, क्योंकि Hansie Cronje (हैन्सी क्रोनिये) ने उनसे कहा था कि इस मैच में 20 से कम रन बनाना। हालाँकि Herschelle Gibbs (हर्शल गिब्स) ने उस मैच में 74 रन बनाये, पर पैसे तो उन्होंने Hansie Cronje (हैन्सी क्रोनिये) से लिए ही ना। Ricky Ponting (रिकी पोंटिंग)। जी हाँ, उनको कौन नहीं जानता। Ricky Ponting (रिकी पोंटिंग) एक बार किसी पब के सामने किसी अनजान व्यक्ति से भिड़ गये। दोनों में मुक्केबाज़ी हुई। बात पुलिस तक पहुँची। बाद में Ricky Ponting (रिकी पोंटिंग) ने अपनी काली आँख दिखाई और कहा कि उस व्यक्ति ने उनकी आँख पर घूँसा मारा था। Ricky Ponting (रिकी पोंटिंग) ने ये भी स्वीकारा कि उन्हें शराब पीने की लत लगी है। जिससे वो मैदान के बाहर ग़लत हरकत कर जाते हैं। बाद में Ricky Ponting (रिकी पोंटिंग) ने अपने को सुधारा और इतने बड़े खिलाड़ी बने। मैदान के बाहर तो कई क्रिकेटर पीते हैं। अपना होश भी खो जाते हैं। पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) के Andrew Symonds (एंड्र्यू साइमंड्स) ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक बार मैदान पर खेलने ही नशे में धुत पहुँचे। मैच था बांग्लादेश (Bangladesh)  के ख़िलाफ़। उनकी हालात देखकर उन्हें टीम से निकाल दिया गया। पर Andrew Symonds (एंड्र्यू साइमंड्स) यहीं रुके नहीं। एक बार,बांग्लादेश (Bangladesh)  के ख़िलाफ़ ही, जब मैच शुरू होना था वो तालाब के पास बैठे मछलियाँ पकड़ रहे थे। उन्होंने एक बार ये भी स्वीकारा कि वो Matthew Hayden (मैथ्यू हेडन) के घर इस लिये जाते थे क्योंकि वो उनकी पत्नी पर फ़िदा थे। इंडिया (India)  की बात करें तो पुराने खिलाड़ी मुंगनहल्ली लक्ष्मी नरसू जयसिम्हा (Munganahalli Lakshmi Narasu Jayasimha) को दारू का बहुत शौक़ था। कुछ ऐसा ही शौक़ Vinod Kambli (विनोद काम्बली) को भी था। Harbhajan Singh (हरभजन सिंह) ने जो S. Sreesanth (एस. श्रीसंत) पर थप्पड़ मारा था, उसको कौन भूल सकता है। और एक मैच में Rashid Patel (राशिद पटेल) ने स्टंप उखाड़ के Raman Lamba (रमन लांबा) को बाउंड्री लाइन तक चेस किया था। वह तो ग़नीमत थी कि मारपीट नहीं हुई। तो ये थे क्रिकेट के कुछ बैड बॉयज़।